बांका, अक्टूबर 4 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बोधनवमी कलश के आगमन के साथ ही रविवार को जगतपुर मां दुर्गा की भक्ति में डूब गया। घरों से लेकर मंदिर परिसर तक धूप, पुष्प, मंत्रोच्चार और मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं नदी की ओर निकली कलश यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़िया में तैयारियां जोरों परबोधनवमी कलश यात्रा स्थानीय मान्यता के अनुसार जगतपुर की दुर्गा पूजा परंपरा करीब साढ़े तीन शताब्दियों पुरानी है। उपलब्ध स्थानीय ऐतिहासिक विवरण इसे 17वीं शताब्दी की परंपरा से जोड़ते हैं, जबकि बुजुर्गों की मौखिक स्मृति में इसकी स्थापना करीब 260 वर्ष पुरानी बताई जाती है। यहां बंगला पूजा-पद्धति और स्थानीय लोक-संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। ...