बांका, नवम्बर 22 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। बेमौसम बारिश ने शनिवार को पूरे बांका जिले को भिगोकर रख दिया। सुबह से ही आसमान में बादलों का पहरा रहा और दिनभर रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से जिले में मौसम असामान्य बना हुआ है। लगातार बारिश और ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई, जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। वहीं मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। इस दौरान वातावरण में आर्द्रता 92 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण लोगों को दिनभर ठंड और नमी का एहसास हो...