बांका, नवम्बर 18 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। बीडीओ अरविंद कुमार ने बुधवार को चंदाडीह पंचायत अंतर्गत प्रशासनिक प्राप्त कन्या विवाह मंडप के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान बीडीओ ने आवश्यक निर्देश दिया।इसमें यथाशीघ्र सीमांकन करते हुए कार्य प्रारंभ करने का निर्देश संबंधित पंचायत सचिव को दिया। बताया कि प्रथम चरण में धोरैया प्रखंड अंतर्गत कुल 4 विवाह मंडप का निर्माण होना है, जिस पर जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा एक सप्ताह पूर्व ही प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है।इनमें चन्दाडीह, पैर चलना ,सिज्झत बलियास शामिल है। बीडीओ ने कहा कि इससे शादी विवाह पर आवश्यक सुविधाएं गाँव में ही उपलब्ध होगा। जरूरतमंदों का खर्च कम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...