बांका, अगस्त 30 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता अपीलार्थी रम्भू हरिजन, पिता-शंकर हरिजन, ग्राम-पड़घड़ी, पो०-वामदेव, प्रखंड-रजौन, जिला-बांका ने जर्जर विद्युत तार के समाधान के लिए सबसे पहले सहायक विद्युत अभियंता (विद्युत आपूर्त्ति अवर प्रमंडल, रजौन) के चक्कर काटे। वहाँ सुनवाई न होने पर उन्होंने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय और फिर जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, बांका में भी गुहार लगाई। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी रही और जर्जर तार नहीं बदले गए। लगातार मिल रही निराशा के बाद भी रम्भू हरिजन ने हार नहीं मानी। उन्होंने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील आवेदन दर्ज कराया। कानून की ताकत यहाँ काम आई। यह भी पढ़ें- Banka News: डीएम ने की चार मामलों की सुनवाई द्वितीय अपील पर संज्ञान लेते हुए द्वितीय अपीलीय प्राधिकार -...