बांका, अगस्त 17 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 धीमड़ा गांव में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं होने की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को गांव के लोगों विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

गांव की बिजली आपूर्ति की समस्या ग्रामीण मो अनवारूल हक, मो मुस्तकीम आलम, मो हसन, मीर इमामुद्दीन, मो अजीज, मो हासिम, मो जसीम, मो शमशेर, मो आसिफ, मो तौसिफ, मो कयामुद्दीन आदि ने बताया कि गांव में पहले से ही बिजली की समस्या चल रही थी। पिछले दिनों ट्रांसफार्मर खराब हो गया। विभाग द्वारा उसे बदल दिया गया। रविवार को बिजली की सप्लाई दी गई लेकिन गांव के मस्जिद के समीप मोहल्ले में पूरी रात बिजली नहीं आई। जिससे इस उमस भरी गर्...