बांका, सितम्बर 20 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता : बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को रजौन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने धर्मायचक-बाईपास एवं झिटका गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत चोरी के अलग-अलग मामलों में सात लोगों को पकड़ा गया। विभाग की ओर से सभी आरोपी उपभोक्ताओं पर कुल 1 लाख 73 हजार 298 रुपये का जुर्माना लगाया गया।छापेमारी अभियान में सहायक विद्युत अभियंता राजीव कुमार, कनीय विद्युत अभियंता भारत कुमार, मानव बल राजीव कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...