बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत सोमवार को चान्दन प्रखंड क्षेत्र में दो वेल्डिंग दुकानदारों और एक हार्डवेयर दुकानदार को कथित रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इस मामले में विद्युत विभाग की ओर से तीनों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग ने बकाया राशि एवं क्षतिपूर्ति सहित कुल 5 लाख 83 हजार 775 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार, कनीय विद्युत अभियंता चान्दन विकास कुमार एवं कनीय विद्युत अभियंता कटोरिया युवराज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Buxar News: चुन्नी और पवनी गांव के चार घरों में पकड़...