Banka News: बिच्छू के डंक से महिला अचेत , सीएचसी में हुआ इलाज
बांका, नवम्बर 1 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के मालडीह पंचायत स्थित नरौन गांव में शनिवार को मवेशी का चारा लाने गई एक महिला को बिच्छू ने डंक मार दिया। महिला अचानक चित्कार करती हुई अचेत हो गई। महिला की पहचान उक्त गांव के सुनील पासवान की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मवेशी के लिए बहियार में कौशल्या घांस काटने गई थी। इस दौरान मेढ़ पर घास काटते समय बिच्छू ने उनके हाथ में डंक मार दिया। डंक लगते ही महिला दर्द से चीखने - चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक महिला अचेत हो चुकी थीं। परिजनों को जानकारी देकर आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने उनका इलाज कर सकुशल वापस घर भेज दिया।
बिच्छू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.