बांका, जुलाई 5 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर अवैध बालू खनन एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को सुईया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बालू तस्कर और एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विशेष अभियान इस कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा और खनन इंस्पेक्टर के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने खिजुरिया बालू घाट पर छापेमारी कर अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। मौके से चालक सह बालू तस्कर बिन्देश्वरी यादव (35 वर्ष), पिता मोहन यादव, निवासी ग्राम बेला, थाना बेलहर, जिला बांका को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलि...