बांका, सितम्बर 3 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। भादो में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से शुरू हुई रिमझिम फुहार दोपहर तक मूसलाधार बारिश में बदल गई। बीती रात रातभर हुई बारिश के बाद दिन में भी घंटों हुई झमाझम बारिश से जिले का मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। वहीं बारिश के साथ चली तेज हवा और वातावरण में बढ़ी नमी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। वहीं लगातार हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने से धान की फसल को बड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों बारिश के अभाव और उमस भरी गर्मी के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। बु...