बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में शनिवार को पूरे दिन मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से आसमान में धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली का दौर चलता रहा। हालांकि, दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जबकि शाम के समय करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को उमस से कुछ राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 83 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी अधिक रही, जिसके कारण लोग दिनभर चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना,लोगों को भीषण गर्मी...