बांका, जुलाई 12 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। ओढ़नी डैम ओपी क्षेत्र के बड़वासनी गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुई मारपीट में शूकर मांझी की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक के पुत्र बबलू यादव के बयान पर कटोरिया थाना में शनिवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के लौरिक यादव के पुत्र पूरण यादव, चंद्रिका यादव, चंद्रिका यादव की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र हरेंद्र यादव, राजू यादव, मनोज यादव सहित कुल 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें बताया गया है कि शुक्रवार को नामजद पूरण यादव अपने घर के पास जमा वर्षा के पानी की निकासी कर रहा था। इस दौरान पानी शूकर मांझी की...