Banka News: बाराहाट रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग
बांका, सितम्बर 6 -- Banka News: बांका एक संवाददाता बाराहाट रेलवे स्टेशन जाने वाली रेल विभाग की जर्जर सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सह प्रवक्ता राघवेंद्र झा ने मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, मालदा को पत्र भेजा है। चार सितंबर को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि बाराहाट रेलवे स्टेशन बांका-भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड का महत्वपूर्ण स्टेशन है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में रेल यात्री एवं आसपास के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं। पत्र में कहा गया है कि स्टेशन जाने वाली सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण यात्रियों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसके कारण दोपहिया और चारपहिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.