Banka News: बाराहाट दुर्गा मंदिर परिसर में ऑडिसन का आयोजन
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बाराहाट निज प्रतिनिधि श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति, बाराहाट की ओर से दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आज शनिवार को ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस ऑडिशन में बाराहाट एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 400 से 500 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऑडिशन के दौरान बच्चों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, खेल-कूद, भक्ति संगीत पर रिकॉर्डिंग डांस, गायन तथा अध्यात्म विषय पर भाषण सहित विभिन्न विधाएँ शामिल रहीं। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को जीवंत एवं प्रेरणादायक बना दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया जलवा कार्यक्रम के संयोजक रघुनाथ चौधरी ने बच्चों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.