बांका, जुलाई 14 -- Banka News: बाराहाट निज प्रतिनिधि बाराहाट अंचल को सोमवार को नया अंचलाधिकारी मिल गया। नवपदस्थापित अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण के बाद प्रखंड कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त स्वागत समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के बेहतर समन्वय से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी आएगी। तथा जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं अंचलाधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का त्वरित...