बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर बाजार से तारापुर जिलानी पथ को जोड़ने वाले लोहागढ़ नदी पर निर्माणाधीन बहोरना पुल का डायवर्सन शुक्रवार की रात आई बाढ़ में फिर टूटकर नदी में बह गया। डायवर्सन टूटने के कारण शनिवार सुबह से इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। लगातार तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने और तेज धार के कारण डायवर्सन क्षतिग्रस्त हुआ है। यह तीसरी बार है, जब बाढ़ के पानी में डायवर्सन टूटकर बह गया है। डायवर्सन टूटने से नदी के पार स्थित दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और खेसर व तारापुर बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे वाहनों का परिचाल...