बांका, नवम्बर 7 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ और दिनभर वाहनों की आवाजाही के कारण शहर की हवा में धूल-गुबार का असर भी देखने को मिला। सड़कों पर लगातार जाम, वाहनों के धुएं और उड़ती धूल से लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। एक्यूआई 325 के पार पहुंचने से प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना रहा। इसका सबसे अधिक असर अस्थमा और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों पर पड़ा। खांसी, सीने में जकड़न और सांस फूलने की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंचे। वहीं दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड के कारण सर्दी-बुखार तथा वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। यह भी पढ़ें- Orai News: बाजारों में बढ़े वाहन, प्रदूषण से फूली सांसें चिकित्सकों के अनुसार सांस संबंधी शिकायतों वाले मरीजों में करीब 15 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई है...