बांका, नवम्बर 27 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना पुलिस ने सिलजोरी मौजा के दुम्मा बॉर्डर के समीप अपराजिता फाउंडेशन की चहारदीवारी गिराने के मामले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवपुरा गांव निवासी संदीप यादव, थाना रिखिया, जिला देवघर (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस पहले से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : अपराजिता फाउंडेशन की चहारदीवारी गिराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाज में अराजकता फैलाने और कानू...