बांका, अगस्त 8 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के कठौन के पास शनिवार को बाईक के धक्के से साईकिल सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी छात्र कठौन निवासी प्रकाश यादव का पुत्र पीयूष कुमार (12) बताया गया है। घटना में बाईक चालक थाना क्षेत्र के तेलंगवा निवासी लालो यादव के पुत्र नीरज यादव को भी चोट लगी है। जानकारी के अनुसार उक्त छात्र राधानगर स्थित विद्यालय से पढ़ाई कर साईकिल द्वारा वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कठौन स्थित घर के पास मुड़ने के दौरान पीछे से बाईक चालक ने साईकिल में धक्का मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा प्राथमिक उपचार कर जख्म...