Banka News: बाइक सवार ने खड़ी हाइवा में मारा टक्कर मौके पर मौत
बांका, नवम्बर 7 -- Banka News: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बेलहर तारापुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए वाहन के नीचे घुस गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के उदय तांती(35) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की सुबह चार बजे की है। पुलिस ने हाइवा और बाइक को जब्त कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया है। बताया गया कि उदय तांती गंगा स्नान करने चार बजे सुबह बाइक से सुल्तानगंज जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पसिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे के बाद ग्रामीण जुटे और पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दिया। ग्रामीणों की मदद से ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.