बांका, जुलाई 5 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रविवार की सुबह सदर अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा कुमारी के साथ घर लौटने के दौरान छिनतई की घटना हुई।

घटना का विवरण अपराधियों ने उनके गले से डायमंड लॉकेट लगा सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गए। छिनाझपटी के दौरान डॉक्टर के हाथ और पैर में चोटें भी आई हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. पूजा कुमारी आकस्मिक ड्यूटी करने सुबह सात बजे सदर अस्पताल पहुंची थीं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह पैदल अपने डेरे की ओर लौट रही थीं।

किस तरह से हुआ हमला सदर अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित उनके घर के समीप पहले से घात लगाए ब्लू रंग की अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके गले से चेन झपट लिया। विरोध करने पर छिनाझपटी हुई, जिसमें ड...