बांका, जुलाई 3 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका शहर में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने यातायात पुलिस के सहयोग से व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान शहर के मुख्य चौक से लेकर विजयनगर चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर रखे गए सामान एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे गलत ढंग से लगाए गए कई प्रतिष्ठानों के होर्डिंग भी जब्त किए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Banka News: शहर में चला अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का डंडा नगर परिषद के अधिकारियों ने ब...