बांका, अगस्त 29 -- Banka News: बांका एक संवाददाता बांका जिला के शंभूगंज कुरमा कन्या विद्यालय में शनिवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब विद्यालय की एक शिक्षिका की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 53 वर्षीय मन्नी कुमारी, पति धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने शनिवार को विद्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कुछ देर बाद उन्होंने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। इसके बाद विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने उन्हें तत्काल नजदीकी शंभूगंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में करंट से रात्रि प्रहरी की मौत शिक्षिका की अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। मृतका अपने...