बांका, अक्टूबर 10 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में पुलिसिंग की कार्यशैली में बदलाव का असर अब आंकड़ों में भी दिखने लगा है। एक ओर जहां पिछले चार महीने में नए दर्ज मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी ओर लंबित कांडों के निष्पादन में भी तेजी आई है। अब जिले के सभी थानों में आवेदन देने वाले फरियादियों को पावती रसीद भी मिलने लगी है। इससे आम लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत हो रही है। पुलिस की इस पहल को पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आईजी विवेक कुमार के निर्देश पर बांका एसपी अमितेश कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को पुराने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया था। इसके बाद सभी थानाध्यक्षों ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों में तेजी लाने और जांच पूरी कर आरोपपत्र ...