बांका, नवम्बर 20 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। पारंपरिक खेती के साथ अब पपीते की खेती भी बांका के किसानों की तकदीर संवारने का नया जरिया बन रही है। कम लागत में बेहतर आमदनी की संभावना को देखते हुए जिले के किसान पपीते की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। खास बात यह है कि, किसानों को अब उन्नत प्रभेद के पपीते के पौधे के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बल्कि कृषि विज्ञान केंद्र बांका में महज 30 रुपये प्रति पौधे की दर से उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध हैं। यहां से पौधे प्राप्त करने के साथ किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में खेती की तकनीक और जरूरी मार्गदर्शन भी मिल सकेगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पपीते की खेती के लिए एक हेक्टेयर जमीन में करीब 2500 पौधे लगाए जा सकते हैं। वहीं, एक एकड़ में लगभग एक हजार पौधों का रोपण संभव है। उचित दूरी, संतुलि...