Banka News: बांका में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
बांका, जुलाई 23 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता: बांका जिले में गुरुवार दोपहर अचानक शुरू हुई जोरदार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और सड़कों पर भी लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपाई और फसलों की सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता काफी हद तक कम हो गई है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। खेतों में पानी भरने से रोपनी कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है। मौसम में आए इस बदलाव से जिले में लोगों के साथ-साथ किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.