Banka News: बांका में चलती बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
बांका, नवम्बर 24 -- Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि बांका जिला के पंजवारा में गोड्डा से भागलपुर जा रही श्रीहरि नामक एक यात्री बस में मंगलवार तड़के अचानक आग लग गई। हादसा पंजवारा स्थित चीर नदी पुल पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप हुआ। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री आनन-फानन में बस से सुरक्षित नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही चीर नदी पुल के पास पहुंची, उससे धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। जिसके बाद चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रारंभिक तौर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.