Banka News: बांका में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 6.8 किलो गांजा और 1.75 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार
बांका, नवम्बर 19 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ बांका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शास्त्री चौक पर गांजा तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 6 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, 1 लाख 75 हजार 10 रुपये नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रीता देवी और धर्मेन्द्र मंडल के रूप में हुई है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर 18 नवंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बांका शहर के शास्त्री चौक स्थित एक घर एवं दुकान से अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अंचलाधिकारी बांका प्रत्युष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.