Banka News: बांका जिला परिषद मार्केट में केडिया स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: शॉर्ट सर्किट से रविवार की रात लगी आग, अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा; स्थानीय युवाओं ने भी निभाई अहम भूमिका बांका। रविवार की रात बांका जिला परिषद मार्केट स्थित किराना दुकान केडिया स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के संचालक अंकित केडिया की दुकान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखे किराना के तमाम सामान धू-धूकर जलने लगे। दुकान से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस दौरान स्थानीय युवाओं ने भी साहस और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों का सहयोग किया। अग्निशमन विभाग की तत्परता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.