बांका, अक्टूबर 23 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। अब तक धान, गेहूं और पारंपरिक फसलों के लिए पहचानी जाने वाली बांका की धरती पर जल्द ही लाल-लाल स्ट्रॉबेरी की मिठास बिखरने की उम्मीद है। खेतों में स्ट्रॉबेरी के पौधों की रोपाई शुरू हो चुकी है और जिले के धरतीपुत्र अब अपनी मेहनत का मीठा फल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। खेती में कुछ नया करने की चाह ने किसानों को पारंपरिक फसलों से आगे बढ़कर नई संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया है। जिले के युवा किसान अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में जिले के ही करीब 10 किसान लगभग सात एकड़ जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती में जुटे हैं। किसानों को उम्मीद है कि उनकी यह पहल सफल रही, तो कम समय में बेहतर आमदनी का नया रास्ता खुल सकता है। गौरतलब है कि, स्ट्रबेरी की खेती को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जहा...