बांका, जुलाई 21 -- Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के माराटिकर मोड़ पर सोमवार देर शाम संध्या गश्ती के दौरान चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 21.950 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को भी जब्त किया है। पुलिस ने स्कूटी की तलाशी के दौरान शराब बरामद की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भागलपुर जिले के बायपास टीओपी क्षेत्र अंतर्गत ऊपर गंगटी निवासी बब्लू यादव पिता सहदेव प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके से हिरासत में लेकर पंजवारा थाना लाया, जहां उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को दोनों आरोपितों...