बांका, जुलाई 26 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर-तारापुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिडिल स्कूल खेसर के समीप शनिवार की सुबह एक स्कूली वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान खेसर बाजार निवासी 17 वर्षीय सलमान के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सलमान अपनी बाइक से सड़क के किनारे अपनी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सेंट मेरिज पब्लिक स्कूल के एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्धटना का वर्णन टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर सड़क पर गिर पड़ा और उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुल्लीडुमर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथ...