बांका, जुलाई 27 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। सिविल सर्जन बांका के निर्देश के आलोक में रविवार को सीएचसी धोरैया में जिला टीम के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए बीसीएम उद्धव कुमार ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ज्योति राजोवर के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 5 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वालों में एक पत्रकार भी शामिल है। बताया गया कि शिविर में संजीव कुमार पांडेय, राजेश दास, हरिमोहन वरुण कुमार मंडल एवं उदय कुमार ने रक्तदान किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...