Banka News: बांका : सांसद गिरिधारी यादव ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस
बांका, जुलाई 5 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका सांसद गिरिधारी यादव रविवार की दोपहर करीब एक बजे फुल्लीडुमर प्रखंड के फुल्लीडुमर पंचायत अंतर्गत धावा गांव के राय टोला पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण स्वर्गीय प्रमोद राय के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रामानंद यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य कमलाकांत यादव, सांसद प्रतिनिधि कौशल कुमार सिंह उर्फ राजा, पुष्कर कुमार, रंजन, पूरन कुमार, रामदेव कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं सांसद बदलाचक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रमुख स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी एवं पूर्व पंचायत सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.