Banka News: बांका : सांप के डंसने से महिला की स्थिति बिगड़ी, गंभीर स्थिति में रेफर
बांका, जुलाई 12 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के भरको पंचायत अंतर्गत कटहरा गांव में रविवार को एक महिला को सांप ने डंस लिया जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के भैरव मांझी की पत्नी रेणु देवी रविवार की सुबह अपने मवेशी के लिए चारा निकाल रही थी कि उसमें छिप कर बैठे सांप ने उन्हें डंस लिया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आए तथा घटना की सूचना मोबाइल पर उनके पति को भी दी। पति को जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने की बजाए कटोरिया में झाड़ फूंक के लिए ले जाने की बात कह दी। इसके बाद कुछ लोग उन्हें तांत्रिक के पास ले जाने की बात कहने लगे तो कुछ ने अस्पताल में इलाज कराने की बात कही। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.