Banka News: बांका : सड़क दुर्घटना में बच्चा समेत दो जख्मी
बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर पवई पथ पर चपरी गांव के समीप बुधवार को बाइक एवं ऑटो की टक्कर में बाइक चालक एवं सड़क किनारे खड़ा बच्चा जख्मी हो गया। बलुआ गांव के घायल मो सिराज ने बताया कि वह बाइक से अपने घर से अमरपुर बाजार आ रहे थे। चपरी गांव के खादी भंडार के समीप पहुंचते ही पीछे से तेज गति आ रही ऑटो ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया। धक्का लगते ही उनकी बाइक असंतुलित हो गई तथा सड़क किनारे खड़े चपरी गांव के गुड्डू शर्मा के आठ वर्षीय पुत्र अमर कुमार से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.