Banka News: बांका : शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
बांका, सितम्बर 30 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के नवाडीह पोस्ट फागा गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से शिवशंकर मंडल की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित के अनुसार आग में करीब 40 हजार रुपये नकद, फ्रिज, फोटोस्टेट मशीन, लैपटॉप, नाप-तौल मशीन, चावल-दाल, कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित ने प्रशासन को आवेदन देकर जांच कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.