Banka News: बांका : शंभूगंज हाट परिसर में शेड नहीं रहने से दुकानदारों को हो रही परेशानी
बांका, सितम्बर 7 -- Banka News: शंभूगंज, एक संवाददाता। सरकार और स्थानीय प्रशासन ग्रामीण बाजारों को व्यवस्थित करने तथा छोटे कारोबारियों को बेहतर सुविधा देने के दावे भले ही करता हो, लेकिन शंभूगंज के दुर्गा मंदिर परिसर में लगने वाला साप्ताहिक हाट इन दावों की पोल खोल रहा है।
दुकानदारों की समस्याएं यहां प्रत्येक रविवार और गुरुवार को हाट लगता है, जहां बड़ी संख्या में छोटे-बड़े दुकानदार अपनी दुकानें लगाते हैं। इसके बावजूद दुकानदारों के लिए एक अदद शेड तक की व्यवस्था नहीं है। नतीजतन बारिश हो या चिलचिलाती धूप, दुकानदारों को खुले आसमान के नीचे दुकान सजाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सरकारी दावों की विफलता सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हाट का डाक कराया जाता है और इससे प्रशासन को राजस्व भी प्राप्त होता है, लेकिन उसके एवज में दुकानदारों को मूलभूत सुविधा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.