Banka News: बांका : वृद्ध की मौत के बाद सदर अस्पताल में घंटों हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
बांका, अक्टूबर 28 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सदर अस्पताल बांका में बुधवार देर शाम को एक वृद्ध की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बौसी के पंडा टोला निवासी 59 वर्षीय मनोहर मंडल की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह मनोहर मंडल की तबीयत अधिक बिगड़ने पर रेफरल अस्पताल बौसी से डॉ. ऋषिकेश सिन्हा ने उन्हें सदर अस्पताल बांका रेफर किया था। यहां उन्हें आकस्मिक विभाग में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, अलग-अलग समय पर डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. दिनकर झा और बालकृष्ण चौधरी ने उनका इलाज किया। हालांकि, दिन के करीब 11:30 बजे से उनकी तबीयत लगातार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.