Banka News: बांका : वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
बांका, अक्टूबर 28 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका से घर लौट रहे 45 वर्षीय कैलाश यादव को करझोसा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अफताब आलम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैलाश यादव करझोसा के धानबरन गांव के निवासी हैं। वह बांका से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान करझोसा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हादसे के बाद टक्कर मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.