Banka News: बांका : राशन कार्ड को 6024 आवेदन, 2462 का ई-केवाईसी लंबित
बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों को अब अपने नजदीकी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) पर पहुंचकर अंगूठे का निशान लगाकर ई-केवाईसी कराना होगा। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिले में नए राशन कार्ड के लिए 6 हजार 24 लोगों ने आवेदन किया है। जिसके आधार पर सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री हो चुकी है, लेकिन अब तक महज 3 हजार 375 लोगों को ही राशन कार्ड जारी किया जा सका है। इसकी सबसे बड़ी वजह राशन कार्ड के लिए किये गए आवेदन का ई - केवासी किये जाने की धीमी रफ़्तार है। यहाँ, राशन कार्ड के लिए किये गए आवेदन के विरुद्ध अबतक महाजन 3 हजार 398 आवेदकों का ही ई-केवाईसी हुआ है। जबकि, 2 हजार 462 आवेदकों का ई-केवाईसी लंबित है।
ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी इसको लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.