Banka News: बांका : रामचंद्रपुर गांव से पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
बांका, अगस्त 10 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामचंद्रपुर गांव निवासी गिरीश मांझी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि गिरीश मांझी के खिलाफ फुल्लीडुमर थाना में एक मामला दर्ज था। उक्त मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रामचंद्रपुर गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। की। इस दौरान एएसआई अजय कुमार, प्रमोद पासवान, वीरेंद्र श्रीवास्तव सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.