Banka News: बांका : राजडांड़ नहर वितरणी पर दो साल से टूटा पड़ा है छिटका, सिंचाई के लिए तरसेंगे किसान
बांका, जुलाई 5 -- Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। खरीफ फसलों की बुआई और रोपनी का मौसम शुरू होते ही किसानों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौंढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव के समीप राजडांड़ नहर वितरणी पर टूटा हुआ छिटका किसानों को पिछले साल की तरह इस वर्ष भी गहरा दर्द देने को तैयार है। मानसून की बेरुखी और विभागीय अनदेखी के कारण इस साल भी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Siwan News नौ साल भी कम पड़े रघुनाथपुर में कृषि फीडर चालू करने मेंराजडांड़ नहर वितरणी की वर्तमान स्थिति राजडांड़ नहर वितरणी पर स्थित यह छिटका पानी के तेज बहाव के कारण दो साल पूर्व टूट गया था। दो साल बीतने को हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मती की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.