Banka News: बांका : युवक को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
बांका, अगस्त 20 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के भदरिया गांव में गुरुवार को एक युवक को सांप ने डंस लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदरिया गांव के रामरूप हरिजन गांव के ही किसान के खेत में मजदूरी करने गए थे। खेत में काम करने के दौरान मेड़ में छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया। उन्होंने घर वालों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू किया। इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका। खेत घूमने गए किसान को सांप ने डंसा, रेफरल अस्पताल में भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.