Banka News: बांका : मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर लगातार करें कार्रवाई
बांका, जुलाई 20 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। सोमवार को डीएम अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एनसीओआरडी से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से व्यापक समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध नियमित छापेमारी अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.