Banka News: बांका : मंदार में नाबालिग से अभद्रता के वायरल वीडियो मामले में आरोपी जेल भेजे गए
बांका, सितम्बर 28 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। मंदार पर्वत पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, दो नाबालिग आरोपितों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इस मामले में अब दो आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बौंसी थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- बिहार: अब भागलपुर में दो युवतियों से दिनदहाड़े बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर एक अरेस्टप्राथमिकी और जांच प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.