बांका, जुलाई 11 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के आकाकुरा गांव में बीते दिनों भू-विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की प्राथमिकी में नामजद पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में अनिल यादव, सुनील यादव दोनों पिता-कोको यादव, उमेश यादव पिता- कूलट यादव, कूलट यादव (पिता- स्व. देबू यादव) तथा नगरी देवी (पति- कूलट यादव) शामिल हैं। सभी आकाकुरा गांव, थाना आनंदपुर, जिला बांका के निवासी हैं। आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आकाकुरा गांव में भू-विवाद में मारपीट, पांच आरोपी गिर...