Banka News: बांका : भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व सम्पन्न
बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में मंगलवार को एकादशी के दिन करमा पर्व श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। करमा पर्व को लेकर बीते एक सप्ताह से बहनों में विशेष उत्साह देखा गया। जावा उठाने से लेकर आंगन में पूजा तक, पूरे क्षेत्र में लोकगीतों, सामूहिक नृत्य और पारंपरिक रीति-रिवाजों की छटा बिखरी रही। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : कर्मा पूजा को लेकर महिलाओं में भारी उत्साहकरमा पर्व की तैयारी मंगलवार को बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखा और करम देवता से उनके जीवन की रक्षा की कामना की। करमा पूजा की शुरुआत सात दिन पहले डलिया में जावा उठाने की परंपरा से हुई। युवतियों ने नदी से बालू लाकर उसमें पांच या सात प्रकार के अन्न बीज बोए, जिसे रोज़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.