बांका, अगस्त 22 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता।देवघर जा रहे कांवरियों की सेवा में जुटे फोर्ड अस्पताल के चिकित्सा शिविर में शनिवार को एक कांवरिये की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बार-बार चक्कर आ रहे थे और दांत लग रहा था। स्थिति को देखते हुए टीम ने बिना देर किए एंबुलेंस से उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। जिलेबिया मोड़ के समीप लगाए गए नि:शुल्क चिकित्सा स्टॉल पर रोजाना बड़ी संख्या में कांवरिये पहुंच रहे हैं। पैदल यात्रा के दौरान पैरों में दर्द, चोट, छाले समेत सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत वाले कांवरियों का मौके पर ही उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: नशे के शिकार कांवरिया को स्वास्थ्य विभाग ने किया इलाज के लिए भर्ती जरूरत के अनुसार दवाएं, क्रेप बैंडेज, वोलिनी स्प्रे और मलहम भी नि:शुल्क दिए जा रहे...