Banka News: बांका : बाइक के धक्के से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी, रेफर
बांका, अगस्त 10 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव के समीप रविवार को बाइक के धक्के से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दिलीप दास का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार गांव के बच्चों के साथ सड़क किनारे बकरी चरा रहा था। इस बीच अमरपुर की ओर आ रही तेज गति की बाइक ने उसे धक्का मार दिया तथा वहां से भाग निकला। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन वहां पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉ सुधा कुमारी ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अखबार बेचकर घर लौट रहे हॉकर सड़क दुर्घटना में जख्मी, भागलपुर रेफर यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.